प्रत्येक वर्ष की भांति संचारी रोगों से बचाव हेतु अभियान चला रहे समाजसेवी पीके तिवारी
सामाजिक एवं जनहित के क्षेत्र में लगातार सक्रिय कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि. द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।
शुकुलबाजार, अमेठी। सामाजिक एवं जनहित के क्षेत्र में लगातार सक्रिय कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि. द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्था के प्रबंधक एवं समाजसेवी पी.के. तिवारी ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आदर्श इंटर कॉलेज, शुकुलबाजार पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधक जय सिंह चंदेल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान एक हजार पौधारोपण/वितरण महाभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए विद्यालय प्रबंधक जय सिंह चंदेल का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संचारी रोगों से बचाव एवं जनजागरूकता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। पी.के. तिवारी ने वर्तमान समय में संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता, साफ-सफाई, आसपास पानी का जमाव न होने देने तथा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी के माध्यम से अनेक बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।विद्यालय प्रबंधक जय सिंह चंदेल ने संस्था द्वारा सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।समाजसेवी पी.के. तिवारी ने कहा कि कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में जनसहयोग के माध्यम से कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#UPNews #SwatantraPrabhat #EducationNews #UttarPradeshNews #AmethiNews #SocialWelfare #CommunityService #SocialWork #SocialService #HealthAwareness #DiseasePrevention #ShukulBazar #EnvironmentProtection #TreePlantation #CleanlinessAwareness #EnvironmentalAwareness #PublicAwareness #AmethiUpdate #KrishnaJanKalyanSevaSansthan #PKTiwari #TreeDistribution #PlantationCampaign #CommunicableDiseases #AdarshInterCollege #JaiSinghChandel


Comments