गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना दशरथ देवी महाविद्यालय
शुकुल बाजार, अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार अंतर्गत शुकुल बाजार–रुदौली संपर्क मार्ग पर आदर्श नगर में स्थापित दशरथ देवी महाविद्यालय पिछले लगभग दो दशकों से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च कोटि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित यह शिक्षण संस्थान आज क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीएड, बीकॉम,एमए ,डीएलएड, डी.फार्मा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जा रही है।
संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय प्रबंधन निरंतर प्रयासरत है।
महाविद्यालय के संचालक डॉ. बृजेश तिवारी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के समीप उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक या भौगोलिक कारणों से किसी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था उपलब्ध है।
इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के विकास का आधार है। इसी सोच के साथ महाविद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जाता है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि दशरथ देवी महाविद्यालय ने लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन का अवसर मिलने से उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम हुई है। यही कारण है कि महाविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
#UPNews #SwatantraPrabhat #EducationNews #QualityEducation #UttarPradeshNews #AmethiNews #StudentScholarship #RuralEducation #HigherEducation #ShukulBazar #StudentDevelopment #RuralStudents #EducationForAll #DashrathDeviMahavidyalaya #CollegeEducation #BA #BSc #BEd #BCom #MA #DLEd #DPharma #FreeEducation #EducationalInstitution #AmethiEducation #HigherEducationInUP


Comments