पोखरा सरकार आश्रम में हरियाली का संकल्प, महंत गिरजेश दास जी महाराज के नेतृत्व में 1101 पौधों का रोपण
महंत गिरजेश दास जी महाराज के नेतृत्व में 1101 फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
बस्ती। जनपद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा बाजार स्थित श्रीराम जानकी हनुमानगढ़ी मंदिर पोखरा बाजार पोखरा सरकार आश्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं राष्ट्रीय शैक्षिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महंत गिरजेश दास जी महाराज के नेतृत्व में 1101 फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर पोखरा पीठाधीश्वर महंत गिरजेश दास जी महाराज दिगंबर अखाड़ा चित्रकूट बैठक ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अनमोल धरोहर हैं। पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना और लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि श्री राम चरित्र मानस में बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है कि मज्जन फल फेंकिए तत्काला काक होए पिक बकऊ मराला पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर निरंतर चलने वाला जनअभियान बनना चाहिए। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे। पोखरा सरकार आश्रम में 1101 पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
आश्रम की ओर से लोगों से भी अपील की गई कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें।इस अवसर पर महंत गिरजेश दास जी महाराज ,जगदीश तिवारी ,सनी पांडे , देवता प्रसाद बभनपुरा , कमलेश बभनपुरा ,रामगणेश निषाद , रमेश चन्द्र , जितेन्द्र , नेबूलाल , रामफेरमौर्या , पार्वती , आदि लोगों ने पौधारोपण करके पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया ।
#SwatantraPrabhat #BastiNews #UttarPradeshNews #LatestNews #EnvironmentalProtection #PlantationDrive #BastiNewsUpdate #TreePlantation #EnvironmentalAwareness #GreenIndia #GreenEnvironment #InternationalOlderPersonsDay #NationalBloodDonationDay #PokharaBazar #NagarPoliceStation #PokharaAshram #GirejeshDasMaharaj #FruitTrees #1101Plants #TreePlantingCampaign #EnvironmentConservation #SaveEnvironment #NatureConservation #PlantationProgram #CommunityInitiative


Comments