फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

नैनी बाजार स्थित तिवारी ट्रेडर्स की फर्नीचर दुकान में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। 
 
नैनी, प्रयागराज ।
 
नैनी बाजार स्थित तिवारी ट्रेडर्स की फर्नीचर दुकान में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। नैनी बाजार में राजेश तिवारी की तिवारी ट्रेडर्स के नाम से फर्नीचर की दुकान है। शाम को अचानक दुकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। 
 
देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह  फोर्स के साथ मौके पर पहुचे साथ ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी लगाकर दुकान के ऊपरी हिस्से तक पाइप पहुंचाया।दुकान मालिक राजेश तिवारी के अनुसार दुकान में लाखों रुपये का सामान रखा था, जो जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल नुकसान का सही आंकलन नहीं हो सका है।नैनी बाजार में आगजनी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी फर्नीचर की दुकान के बगल की दुकान में आग लगी थी, जिसमें लाखों का फर्नीचर जल गया था। उससे पहले नैनी बाजार की इलेक्शन गली में क्रॉकरी की दुकान में आग लगने से एक महिला की मौत भी हो गई थी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें