683 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद तीन गिरफ्तार

रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 683 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल सेंट्रो कार और स्कूटी भी जब्त की है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 683 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल सेंट्रो कार और स्कूटी भी जब्त की है।
 
आरोपितों को एक गोदाम से पटाखे वाहनों में लोड करते समय पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ को प्रतिबंधित पटाखों के अवैध भंडारण और परिवहन की सूचना मिली थी।
 
इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में टीम ने एसीपी ऑपरेशन अजमेर सिंह की निगरानी में सूचना के आधार पर संबंधित स्थान पर छापा मारा। मौके पर तीन लोग गोदाम से पटाखे निकालकर सेंट्रो कार और स्कूटी में लोड करते मिले।तलाशी के दौरान गोदाम और दोनों वाहनों से कुल 683 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए।
 
पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विजय विहार फेज-2 निवासी रवि (35), अवंतिका सेक्टर-1 निवासी राम कुमार (47) और चांद (49) के रूप में हुई है।
 
कार्रवाई में एसआई राज कुमार, हेड कांस्टेबल विकास, विशाल, मंदीप और विनोद तथा कांस्टेबल कुलदीप और अजय शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना बुध विहार में एफआईआर संख्या 332/26 दर्ज की गई है। इसमें बीएनएस की धारा 223(बी), 228 और 3(5) तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) लगाई गई है। पुलिस अब बरामद पटाखों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
 
साथ ही इनके अवैध भंडारण, आपूर्ति और परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें