सेवानिवृत्त कंपनी मेजर को होमगार्ड जवानों ने दी भावभीनी विदाई
बुधवार को होमगार्ड़ कंपनी लालगंज के कंपनी मेजर बृजेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
लालगंज (रायबरेली) । बुधवार को होमगार्ड़ कंपनी लालगंज के कंपनी मेजर बृजेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कंपनी लालगंज के होमगार्ड जवानों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।इस दौरान होमगार्ड विश्वनाथ तिवारी,मनोज कुमार,राजहंस, सर्वेश कुमार यादव,मान सिंह तथा होमगार्ड रनर राम महेश सहित अन्य जवान मौजूद रहे।सभी ने श्री सिंह को पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
#PoliceNews #NewsUpdate #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #RaebareliNews #Lalganj #Raebareli #LalganjNews #PublicService #SwatantraPrabhatNews #CommunityNews #GovernmentEmployees #HomeGuards #HomeGuardDepartment #FarewellCeremony #Retirement #RetirementCeremony #HomeGuardPersonnel #BrijkumarSingh #CompanyMajor #HomeGuardLalganj #ServiceFarewell #HonourCeremony #RetirementNews


Comments