उद्यमिता की उड़ान भरेंगे शिक्षा निकेतन के 20 विद्यार्थी

शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना-प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा /सोनभद्र-

शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को युवा उद्यमिता कार्यक्रम-2026 के तहत व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने वाले 20 विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं में उद्यमशील सोच विकसित होने से वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं।

सार्वजनिक रामलीला समिति कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 को Read More सार्वजनिक रामलीला समिति कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 को

कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार, रेहान आलम, तनु उपाध्याय, रिशा कुमारी, नीतू यादव, जूली केशरी, राधिका चंद्रवंशी, अनुराग प्रजापति, इल्मा, सौरांश शुक्ला, रोहन यादव, हर्षिता, महताब, अंजली कुमारी, उमा कुमारी, बृजेश कुमारी, नितीश कुमार, वैभव चौरसिया, दिव्यांशु गुप्ता और दीपक केशरी को व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने के लिए सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया गया।

कानपुर भाजपा के ‘द्रोणाचार्य’ बृजनन्दन दुबे का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर Read More कानपुर भाजपा के ‘द्रोणाचार्य’ बृजनन्दन दुबे का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस Read More कुशीनगर : डीएम के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें