शिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा जनसभा में बड़ा दावा

‘126 में 126 सीट जीतने का लक्ष्य, बराक-शिलिगुड़ी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पर खर्च होंगे 82 हजार करोड़’

हर्षिता यादव  Picture
Published On

श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात: 

असम में 126 विधानसभा सीटों में से 102 सीटें जीतकर सरकार बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अगली बार सभी 126 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य सामने रखा है। शिलचर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पहले से विश्वास था कि असम में बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा, “जब मैं बंगाल गया था, तब कहा था कि बंगाल में डबल सेंचुरी होगी और असम में सेंचुरी होगी। असम में 126 सीटों में से हमें 102 सीटें मिलीं।

शिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा जनसभा में बड़ा दावा

अगले पांच वर्षों में हम और बेहतर काम करेंगे, ताकि अगली बार 126 में 126 सीटें जीत सकें। यह तभी संभव होगा, जब हम जनता के लिए अच्छा काम करेंगे।” बराक क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या के रूप में उन्होंने कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एक अच्छी योजना है, लेकिन क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कई बार सड़क संपर्क बाधित हो जाता है। इसी कारण बराक को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने का उन्होंने वादा किया था।

शिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा जनसभा में बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके वादे के अनुरूप बराक को गुवाहाटी से जोड़ने वाली सड़क परियोजना का काम शुरू होने के करीब है और इसका ठेका भी दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में इस मार्ग को गुवाहाटी से आगे पूरे शिलिगुड़ी तक विस्तारित करने की घोषणा की है। इससे बराक क्षेत्र सीधे शिलिगुड़ी से जुड़ सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बराक-शिलिगुड़ी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण पर भारत सरकार करीब 82 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। उन्होंने इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में एक बड़ी परियोजना बताया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें