कानपुर में सीएम ग्रिड पर सपा का हमला: ‘सड़कें बनने से पहले उखड़ रहीं, जल निकासी ध्वस्त

आर्य नगर के चीना पार्क-इफ्तिखाराबाद में बुधवार को आयोजित पीडीए सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल ने शहर की बदहाल सड़कों, जलभराव और सीएम ग्रिड योजना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। आर्य नगर के चीना पार्क-इफ्तिखाराबाद में बुधवार को आयोजित पीडीए सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल ने शहर की बदहाल सड़कों, जलभराव और सीएम ग्रिड योजना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कानपुर की जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है और बारिश होते ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
 
समरथ पाल ने कहा कि सरकार सीएम ग्रिड के तहत विश्वस्तरीय सड़कें बनाने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत में कई स्थानों पर काम की रफ्तार और गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने हाल में कानपुर आए नगर विकास विभाग के विशेष सचिव की ओर से अधिकारियों को दिए गए निर्देशों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी का भी उल्लेख किया।
 
‘नौजवान नौकरी मांग रहा, ई-रिक्शा चलाने की सलाह मिल रही’-- सम्मेलन में रोजगार के मुद्दे पर भी सपा नेता ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा रोजगार और बेहतर शिक्षा चाहता है, ऐसे में उसे ई-रिक्शा चलाने की सलाह देना युवाओं की आकांक्षाओं के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने कहा, “कानपुर और यूपी का नौजवान पढ़ा-लिखा है, वह देश चलाएगा, ई-रिक्शा नहीं।”
 
‘यूथ जोड़ो, बूथ जीतो’ का दिया नारा-- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समरथ पाल ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कार्यकर्ताओं को “यूथ जोड़ो, बूथ जीतो” का नारा देते हुए बूथ कमेटियों को मजबूत करने और सक्रिय युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देने पर जोर दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें