बिग बॉस 20; निरहुआ आम्रपाली दुबे पर बना रहे शादी का दबाव? बिग बॉस में भोजपुरी अभिनेत्री का खुलासा
डेटिंग की अफवाहों पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं—लोग समझते हैं हम डेट कर रहे हैं
मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ के घर में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की। को-कंटेस्टेंट लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने दोनों के बीच रिश्ते को लेकर उड़ रही डेटिंग की अफवाहों पर अपनी बात रखी।
भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही है। दोनों ने वर्ष 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से साथ काम करना शुरू किया था। पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया, जिसके बाद दोनों के निजी रिश्ते को लेकर भी लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं।
‘लोग समझते हैं हम डेट कर रहे हैं’
बिग बॉस के हालिया एपिसोड में आम्रपाली ने लव गिल से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी और निरहुआ की दोस्ती काफी सहज है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच ऐसी बॉन्डिंग है कि कई बार उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती और वह सिर्फ इशारे से ही एक-दूसरे की बात समझ लेते हैं।
आम्रपाली ने कहा कि लोग भले ही दोनों को डेट करने की बात सोचते हों, लेकिन उनके मुताबिक वास्तविकता अलग है। अभिनेत्री ने बताया कि निरहुआ उन्हें किसी और से शादी करने के लिए समझाते-समझाते परेशान हो चुके हैं।
Read More हमारे मुल्क से निकलो', अमेरिका ने ईरान को दिया बड़ा झटका, UN महासभा के बाद 2 राजनयिकों को निकालादोस्ती को लेकर भी कही बात
आम्रपाली ने अपनी और निरहुआ की दोस्ती को लेकर कहा कि दोनों के बीच अच्छी समझ है और उनकी बॉन्डिंग में किसी तरह का दिखावा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया उनके रिश्ते को अलग नजरिए से देखती है, जबकि उनके बीच दोस्ती का रिश्ता है। आम्रपाली के इस खुलासे के बाद एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा की इस चर्चित जोड़ी के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


Comments