शिवरतनगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा

चोरी के 2790/- रुपये, 02 गैस सिलेन्डर, 02 पंखे व घरेलू उपयोग के बर्तनों साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

हर्षिता यादव  Picture
Published On

शिवरतनगंज   अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना 02 अभियुक्तों प्रमोद यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद उम्र करीब 22 वर्ष सुभाष यादव पुत्र छोटेलाल यादव उम्र 25 करीब वर्ष निवासीगण पूरे माधव सिंह मजरे सतगंवा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तों के कब्जे से 02 गैस सिलेन्डर, 02 भगौना जस्ता, 01 परात पीतल, 01 थाली पीतल, 02 पंखा, 02 पैकेट टोटल सिगरेट व 2790/-रुपये बरामद हुआ ।  पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद सामान व रुपये चोरी के हैं जिसे उन दोनों ने अपने साथी चन्दन पासी पुत्र राम भवन निवासी ग्राम ठोकरपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के साथ मिलकर करीब 01 महीना पहले अपने गांव के ही एक घर में ताला तोड़कर 01 भारत गैंस सिलेंडर, 02 भगौना, 01 परात, 01 थाली, 02 पंखें तथा गांव बेनीपुर में प्राथमिक विद्यालय से  01 गैस सिलेंडर, चावल, गेंहू, दाल व भुलइया तिराहा के पास से किराने की दुकान से 01 गत्ता सिगरेट और पैसा चोरी किये थे । जिसमें से राशन बेचकर रुपये आपस में बांट लिये थे ।

उक्त चोरियों के संबन्ध में थाना शिवरतनगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई । बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें