18 सितंबर को कुशीनगर में होगी राज्य स्तरीय आपदा मॉक एक्सरसाइज

भूकंप, अग्नि एवं रासायनिक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा, चार तहसीलों में होंगे अलग-अलग अभ्यास

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

 

निजी डग्गामार बसों के संचालन से रोडवेज को भारी नुकसान, कर्मचारियों ने धरना देकर उठाई आवाज Read More निजी डग्गामार बसों के संचालन से रोडवेज को भारी नुकसान, कर्मचारियों ने धरना देकर उठाई आवाज

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा 18 सितंबर को जनपद में राज्य स्तरीय भूकंप, रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, विभागीय समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है।

 

जनपद की चार तहसीलों पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों के आधार पर मॉक अभ्यास कराया जाएगा। पडरौना में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भूकंप से स्कूल सुरक्षा, हाटा तहसील परिसर में कार्यालय अग्नि सुरक्षा, कसया के सीएचसी सपहां में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना तथा रामकोला स्थित त्रिवेणी शुगर कंपनी लिमिटेड में औद्योगिक रासायनिक आपदा से निपटने के लिए ऑफ-साइट/ऑन-साइट रिस्पॉन्स का अभ्यास किया जाएगा।

योगी सरकार की पहल से 1.33 लाख विद्यालयों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन Read More योगी सरकार की पहल से 1.33 लाख विद्यालयों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

 

तैयारियों के क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पडरौना स्थित मॉक ड्रिल स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार पडरौना, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ तथा एसडीआरएफ टीम प्रभारी ने स्थल का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं संबंधित टीमों को निर्धारित दायित्वों का समन्वित ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज से दो दिवसीय विशेष अभियान Read More मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज से दो दिवसीय विशेष अभियान

 

मॉक एक्सरसाइज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पुलिस, अग्निशमन, विद्युत, राजस्व, होमगार्ड, आपदा मित्र, नागरिक सुरक्षा, पीआरडी, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड सहित विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी टीमों की भागीदारी रहेगी।

 

चिन्हित स्थलों पर मेडिकल कैंप, रिलीफ कैंप, इंसिडेंट कमांड पोस्ट और स्टेजिंग एरिया बनाए जाएंगे। अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, संचार व्यवस्था तथा राहत कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया जाएगा।

 

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) कलेक्ट्रेट परिसर से राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC), लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहेगा। इससे राज्य और जिला स्तर पर सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

 

प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय पर अपने-अपने चिन्हित स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 05564-240590 है। आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post Comments

Comments