शिक्षक दिवस पर काव्य संध्या का भव्य आयोजन, तीन कवयित्रियों समेत पांच लोगों को किया जाएगा सम्मानित

रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में होगा कार्यक्रम

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के तत्वाIMG-20260904-WA0061वधान में 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया है। इस मौके पर तीन कवयित्रियों समेत पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि 5 सितंबर को शाम 5 बजे शिक्षक दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में काव्य संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें तीन कवयित्रियों क्रमशः कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय व अनुपम वाणी, शिक्षक एवं कवि अरुण तिवारी के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से  मनाएं त्योहार- कमलेश पाल Read More शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार- कमलेश पाल

उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख रूप से जिन कवियों को आमंत्रित किया गया है उसमें अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट,दिवाकर द्विवेदी 'मेघ', सुधाकर पांडेय "स्वदेश प्रेम', प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दयानंद दयालु, मदन चौबे एडवोकेट एवं धर्मेश चौहान एडवोकेट शामिल हैं।

सांसद जगदंबिका पाल बोले — सेवा सेतु का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है Read More सांसद जगदंबिका पाल बोले — सेवा सेतु का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें