मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

जामपानी, दुद्धी में 25.28 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

शासन द्वारा जनपद सोनभद्र की तहसील दुद्धी के ग्राम जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इस परियोजना के लिए शासन स्तर पर 25 करोड़ 28 लाख 08 हजार रुपये की स्वीकृत लागत निर्धारित की गई है, 

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा परियोजना की स्वीकृत लागत के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 35 प्रतिशत धनराशि, अर्थात 8 करोड़ 84 लाख 82 हजार 800 रुपये अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे विद्यालय के निर्माण कार्य को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।

डीजे स्टेंट विवाद में विद्या अस्पताल के संचालक डॉ.अजय यादव बोले- कोई लापरवाही नहीं हुई, साजिश के तहत फैलाया जा रहा भ्रम Read More डीजे स्टेंट विवाद में विद्या अस्पताल के संचालक डॉ.अजय यादव बोले- कोई लापरवाही नहीं हुई, साजिश के तहत फैलाया जा रहा भ्रम

उन्होंने बताया कि विद्यालय का निर्माण कार्य शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था कान्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज (उ०प्र० जल निगम) के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

हण्डिया पुलिस  द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड, 01  चाकू, बरामद। Read More हण्डिया पुलिस  द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड, 01  चाकू, बरामद।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण से दुद्धी क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, बेहतर आधारभूत सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

वकीलों से किए वादे पूरे न होने पर अकाली दल ने आप सरकार को घेरा Read More वकीलों से किए वादे पूरे न होने पर अकाली दल ने आप सरकार को घेरा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार