डीजे स्टेंट विवाद में विद्या अस्पताल के संचालक डॉ.अजय यादव बोले- कोई लापरवाही नहीं हुई, साजिश के तहत फैलाया जा रहा भ्रम
बर्डपुर स्थित विद्या अस्पताल पर मरीज के पेट में ‘डीजे स्टेंट’ छोड़ने के लगे आरोपों पर अस्पताल संचालक अजय यादव की ओर से कड़ा पक्ष सामने आया है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
बर्डपुर स्थित विद्या अस्पताल पर मरीज के पेट में ‘डीजे स्टेंट’ छोड़ने के लगे आरोपों पर अस्पताल संचालक अजय यादव की ओर से कड़ा पक्ष सामने आया है। अजय यादव ने आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए इसे अस्पताल और उनकी छवि को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश करार दिया है।
‘चिकित्सीय प्रक्रिया के तहत दूसरा स्टेंट नहीं निकाला गया।मामले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए अजय यादव ने कहा कि इलाज में किसी तरह की चिकित्सीय लापरवाही नहीं हुई है। मरीज के इलाज के दौरान दो ‘डीजे स्टेंट’ डाले गए थे। इलाज के बाद प्रक्रिया के तहत एक स्टेंट निकाल दिया गया था, जबकि मरीज के गुर्दे (किडनी) में सूजन होने के कारण चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दूसरे स्टेंट को उस समय नहीं निकाला गया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग है जो अज्ञानता के कारण चिमटी चिमटा बोलकर भ्रम फैलाया जा रहा है ।जबकि वह डीजे स्टैंट है (किड़नी) गुर्दे के ऑपरेशन के बाद डीजे स्टैंट डालना अनिवार्य होता है।
डॉ.अजय यादव ने पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि खुद मरीज रमेश पटवा की ओर से कोई तहरीर या शिकायती पत्र नहीं दिया गया है, बल्कि किसी अन्य बाहरी व्यक्ति द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई है। थाना मोहाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने से पहले स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से जांच करानी चाहिए थी। यदि विभागीय जांच में लापरवाही की बात सामने आती, तब कानूनी कार्रवाई करना उचित होता। लेकिन बिना किसी जांच-पड़ताल के महज दो घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
संचालक डॉ.अजय यादव का कहना है कि उन्हें और उनके अस्पताल को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो चलाकर लगातार साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की किसी भी निष्पक्ष जांच का सामना करने को तैयार हैं, जिससे मामले की सच्चाई पूरी तरह से सामने आ जाएगा।
swatantra prabhat uttar pradesh news Siddharthnagar siddharthnagar news Fair Investigation Health Department Investigation Birdpur Healthcare News Hospital Management Social Media Video Medical Treatment Medical Ethics Ajay Yadav Vidya Hospital DJ Stent Controversy Medical Negligence Allegation Ramesh Patwa Kidney Treatment Urology Treatment DJ Stent Procedure Hospital Controversy Mohana Police Medical Inquiry Healthcare Dispute Hospital Allegations Doctor Statement Patient Treatment Medical Negligence Claim Hospital Reputation Misleading Claims


Comments