अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने किया समीक्षा बैठक,दिये ऑपरेशन कन्विक्शन, फर्द चालानी, केस डायरी, बेला/जमानत सत्यापन एवं रिमाण्ड पर विशेष जोर

न्यायालय से संबंधित समस्त कार्यवाहियों में समयबद्धता, शुद्धता एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

दिनांक 30.08.2026 को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार, शाखा प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल, जमानत सत्यापन सेल एवं रिट सेल के साथ ऑपरेशन कन्विक्शन, फर्द चालानी, केस डायरी, बेला/जमानत सत्यापन एवं रिमाण्ड के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण भी मौजूद रहे।

बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रचलित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा न्यायालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति अभियान में करमा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 06 अभियुक्त  गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More मिशन शक्ति अभियान में करमा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 06 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

इस दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी, फर्द चालानी एवं केस डायरी से संबंधित कार्यवाही, बेला/जमानत सत्यापन तथा रिमाण्ड से संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना बीडीओ कुदरहा के लिए बना चुनौती Read More ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना बीडीओ कुदरहा के लिए बना चुनौती

साथ ही समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय से संबंधित समस्त कार्यवाहियों में समयबद्धता, शुद्धता एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

हाईवे किनारे खड़े 162 वाहनों पर बड़ी कार्यवाही  Read More हाईवे किनारे खड़े 162 वाहनों पर बड़ी कार्यवाही 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार