नवीनतम
भारत
युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध हालत में मिला, हत्या की आशंका
असोहा थाना क्षेत्र के सूर्यबली खेड़ा मजरा कांथा गांव में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव से करीब 300 मीटर दूर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के सूर्यबली खेड़ा मजरा कांथा गांव में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव से करीब 300 मीटर दूर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय विकास पुत्र स्वर्गीय कन्हाई निवासी सूर्यबली खेड़ा, असोहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विकास शुक्रवार शाम घर से निकला था। शनिवार सुबह उसका शव गांव से बाहर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरह गांव से दूर शव मिला है, उससे प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। परिजनों ने मामले की गहन जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में गांव में हुए एक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में विकास और उसके दो भाई जेल गए थे। विकास और उसका एक भाई इसी नवंबर में जेल से रिहा होकर आया था, जबकि तीसरा भाई अभी भी जेल में बंद है।
वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान घटना का पुराने मामले से कोई संबंध है या नहीं। इस संबंध में असोहा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
swatantra prabhat Unnao Unnao Police unnao news uttar pradesh crime news Law and order postmortem police investigation suspicious death family allegation Crime Investigation Murder Allegation Youth Death Criminal Case Rural Crime Suspicious Circumstances Police Inquiry Death Investigation Dead Body Recovered Asoha Suryabali Kheda Vikas Death Case Suspected Murder Asoha Police


Comments