डीएम ने तीन बेसिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा और सफाई व्यवस्था पर जताई सख्ती

पठन-पाठन का स्तर परखा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन ध्वस्त कराने के निर्देश; बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

विवेक शर्मा Picture
Published On

संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को फिरोजाबाद ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला डरुआ, प्राथमिक विद्यालय नगला खरसुली एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला खरसुली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों के पठन-पाठन का स्तर परखा तथा मध्याह्न भोजन, स्वच्छता और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने तीन बेसिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा और सफाई व्यवस्था पर जताई सख्ती

बच्चों से पढ़वाई हिंदी की पुस्तक

प्राथमिक विद्यालय नगला डरुआ में जिलाधिकारी ने कक्षा पांच में पहुंचकर छात्र मनीष से हिंदी की पुस्तक पढ़वाई। छात्र के पठन कौशल की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने अन्य बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया और उन्हें टॉफियां वितरित कीं। विद्यालय में 119 बच्चों के सापेक्ष 25 छात्र एवं पांच अध्यापक उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए बच्चों की उपस्थिति में सुधार लाने तथा पठन-पाठन के स्तर को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। दिव्यांग शौचालय एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया, जहां एमडीएम निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार होता पाया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय के सामने स्थित खाली भूमि को बच्चों के खेल मैदान के रूप में आवंटित कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने नियमानुसार इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बीजपुर शांतिनगर की विनोद टायर गली बनी तालाब, राहगीरों का चलना हुआ दूभर Read More बीजपुर शांतिनगर की विनोद टायर गली बनी तालाब, राहगीरों का चलना हुआ दूभर

बच्चों से पूछे शरीर के अंगों के नाम

इसके बाद जिलाधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला खरसुली पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। विद्यार्थियों से ‘पार्ट्स ऑफ बॉडी’ यानी शरीर के अंगों के नाम पूछे गए, जिनका बच्चों ने सटीक उत्तर दिया।विद्यालय में 74 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 10 विद्यार्थी उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने पेयजल की गुणवत्ता, शौचालय की क्रियाशीलता एवं उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।

स्मृति ईरानी से मिले भाजपा अमेठी के जिला पदाधिकारी Read More स्मृति ईरानी से मिले भाजपा अमेठी के जिला पदाधिकारी

विद्यालय परिसर में बने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र (बाल वाटिका) के भवन को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षा के ठीक सामने बने शौचालय को कवर करने के लिए ग्राम प्रधान को बीच में सुरक्षा दीवार बनवाने के निर्देश दिए।इसके अलावा एक अन्य निरीक्षण किए गए विद्यालय में 89 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 52 विद्यार्थी एवं चार अध्यापक उपस्थित मिले। यहां मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार होता पाया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की दैनिक एवं गहन सफाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कोन साइबर टीम ने कराये ठगी के  25000/- रुपये वापस,  पीड़ित ने किया जनपद पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा Read More कोन साइबर टीम ने कराये ठगी के 25000/- रुपये वापस, पीड़ित ने किया जनपद पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा के स्तर में सुधार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालयों में अध्यापकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं, पठन-पाठन, स्वच्छता एवं बच्चों की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार