भारत
सर्वोदय विद्यालय की छह छात्राओं ने जुडो में जीते स्वर्ण पदक।
कौड़िहार स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय की छात्राओं ने जनपद एवं मंडलीय जुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज :
कौड़िहार स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय की छात्राओं ने जनपद एवं मंडलीय जुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छह छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वाली सभी छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय की अंतिमा सरोज (कक्षा 10), आस्था तिवारी (कक्षा 11), दीपांजलि (कक्षा 9), अनुराधा (कक्षा 9), सुहानी (कक्षा 8) और सन्नो (कक्षा 6) ने अपने-अपने मुकाबलों में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
अब ये सभी छह छात्राएं राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक से 24 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित की जाएगी।
prayagraj upnews Saharanpur swatantraprabhat EducationNews Kaudihar PrayagrajNews JudoCompetition SchoolGirls GoldMedal StateLevelCompetition SportsNews StudentAchievement GirlsSports JudoChampionship PrayagrajSports UttarPradeshSports SchoolAchievement YoungAthletes SportsTalent DistrictCompetition DivisionalCompetition


Comments