नवाबगंज पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 

मुकदमे से सम्बन्धित कूटरचित नम्बर प्लेट के साथ 01 ट्रक बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
                      मुकदमा वादी अमर सिंह पुत्र राम चन्द्र निवासी-277, 1बी भाटिया मोड़ जयप्रकाश नगर गाजियाबाद उ0प्र0 द्वारा दिनांक-23.08.2026 को थाना नवाबगंज पर तहरीर दी गयी कि प्रार्थी के पास टाटा मोटर्स के एक ट्रक वाहन सं0-यू0पी0 78 एफ0एन0 4041 का वास्तविक मालिक है । दिनांक-20.08.2026 को मुकदमा वादी के जरिये दूरभाष जानकारी प्राप्त हुई कि उसके ट्रक के रजिस्ट्रेशन नम्बर का कूटरचना कर प्रयागराज के थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत 01 ट्रक द्वारा किया जा रहा है जिसका उपयोग किसी आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है । प्रकरण में मुकदमा वादी अमर सिंह पुत्र राम चन्द्र निवासी-277, 1बी भाटिया मोड़ जयप्रकाश नगर गाजियाबाद उ0प्र0 द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-23.08.2026 को थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-361/2026 धारा-319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।
 
*पुलिस की कार्यवाही-*
  
 
थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-361/2026 धारा-319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र नानू निवासी प्लाट एवं खसरा नं0- 7/14/2,15/2 G/F पपरावत एक्सेंसन नजफगढ़ नई दिल्ली को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-28.08.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत श्रंगवेरपुर स्थित हाईवे के पास गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 ट्रक कूटरचित नम्बर प्लेट सं0-UP78FN4041 के साथ बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।    
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें