बारावफात,रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक ।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को लेकर नैनी थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नैनी थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम ने की। इस दौरान पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ चर्चा की गई।थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम ने कहा कि जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों में पूर्व से निर्धारित नियमों का ही पालन किया जाए। जुलूस में नियमानुसार डीजे एवं वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाए तथा निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुराने नियमों के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और कोई नया नियम लागू न किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बैठक में विद्युत विभाग, नगर निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी भी मौजूद रहे। क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता एवं पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप केशरवानी, पार्षद रणविजय सिंह डब्बू, मंडल अध्यक्ष रजत दुबे सहित नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम जायसवाल ने किया। बैठक में नैनी थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर नाजिम खान, तारिक भाई, हाशिम खान, नरेंद्र चौरसिया, राजेश जायसवाल, अनिल चौरसिया, शानू कुरैशी, जहीर भाई प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
prayagraj police swatantra prabhat prayagraj news local news uttar pradesh news Religious Procession Law and order raksha bandhan Janmashtami police administration peace committee meeting peace committee naini prayagraj Communal Harmony Naini Local News Naini Police Naini news festival security Festival Preparations Barawafat Religious Festivals DJ Rules


Comments