स्वतंत्रता दिवस पर भेउसा उर्फ बनकटा के खेल मैदान में दिखा युवाओं का जोश,

तैराकी से लेकर क्रिकेट-वॉलीबाल तक हुआ जोरदार मुकाबला

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

 ब्युरो कार्यालय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

ख़जनी /गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम सभा भेउसा उर्फ बनकटा में युवाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झिनकान बेलदार के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के खेल मैदान के प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के नवयुवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में तैराकी, दौड़, क्रिकेट और वॉलीबाल सहित कई प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दमखम दिखाया। मैदान में सुबह से ही खिलाड़ियों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। क्रिकेट और वॉलीबाल के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। हर अंक और रन पर दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया।IMG-20260815-WA0302

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झिनकान बेलदार ने कहा कि गांव के युवाओं को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना सिखाने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पिकअप चोरी की एफआईआर के लिए मांगे पांच हजार रुपये, थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित। Read More पिकअप चोरी की एफआईआर के लिए मांगे पांच हजार रुपये, थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित।

प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं आयोजकों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आवेश ने हासिल किया, जबकि दौड़ में योगेश ने बाजी मारी। क्रिकेट एवं अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बिस्कोहर में पूर्व मंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा Read More बिस्कोहर में पूर्व मंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

आयोजन में अरुण कुमार उर्फ पानू, दिलीप भारत, शैलेश, चन्द्रशेखर, इन्दल यादव, प्रदीप सिंह, रामसिंह, अहिल, रुचिमा, रामकरन, सोनू, हरीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न को खेल, उत्साह और भाईचारे के रंग से और भी यादगार बना दिया।

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण Read More स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार