फर्नीचर दुकान का ताला तोड़ मशीनें चोरी करने वाला गिरफ्तार
.....मऊ नहर पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा, चोरी की छह मशीनें बरामद; आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
मोहनलालगंज। मऊ गांव में फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर मशीनें चोरी करने के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई छह मशीनें बरामद की हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
मऊ गांव निवासी अशोक शर्मा की फर्नीचर की दुकान से बीते शुक्रवार रात वुड कटिंग मशीन, प्लेनर मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिल मशीन, रोटर मशीन और हैमर मशीन चोरी हो गई थीं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मऊ नहर पुलिया के पास से 20 वर्षीय छोटू पुत्र स्वर्गीय रामसजीवन निवासी मऊ को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सभी छह मशीनें बरामद कर लीं।
धक्का देने पर खुल गया दुकान का दरवाजा
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे दुकान में चोरी की थी। उसके मुताबिक दुकान का दरवाजा हल्का था, जिसे धक्का देने पर वह खुल गया। इसके बाद वह दुकान में घुसा और अलमारी में रखी फर्नीचर बनाने वाली मशीनें चोरी कर लीं। आरोपी मशीनों को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी मोहनलालगंज थाने में मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक परवेज, उपनिरीक्षक अतुल सिंह, उपनिरीक्षक मंगल कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल विजय सरोज शामिल रहे।
crime news swatantra prabhat lucknow news स्वतंत्र प्रभात चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार mohanlalganj news Police Action पुलिस कार्रवाई चोरी का सामान बरामद न्यायिक अभिरक्षा फर्नीचर दुकान चोरी मशीन चोरी मामला मोहनलालगंज पुलिस मऊ गांव चोरी छह मशीनें बरामद नहर पुलिया गिरफ्तारी फर्नीचर मशीन चोरी Mau Village News Furniture Shop Theft Machine Theft Case


Comments