कृमि मुक्ति दिवस पर 473 बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल की दवा

.......गुमानीखेड़ा, करोरा और अचलीखेड़ा के स्कूलों में चला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, शिक्षकों ने बच्चों को बताए दवा के फायदे 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बच्चों को पेट के कृमि से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई गई। शिक्षकों ने बच्चों को दवा के महत्व और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया।
 
प्राथमिक विद्यालय गुमानीखेड़ा में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा की देखरेख में 59 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि पेट में होने वाले कृमि उनके स्वास्थ्य और शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। कृमिनाशक दवा के सेवन से कृमि संक्रमण से बचाव के साथ कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिलती है।
 
विद्यालय में बच्चों को कतारबद्ध कर व्यवस्थित तरीके से दवा खिलाई गई। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिकाओं वंदना यादव, राम कुमारी और ज्योति पटेल ने सहयोग किया। शिक्षकों ने बच्चों को दवा सेवन से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी।
 
इसी क्रम में बेसिक विद्यालय करोरा में 311, प्राथमिक विद्यालय करोरा-2 में 58 और प्राथमिक विद्यालय अचलीखेड़ा में 45 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इस प्रकार चारों विद्यालयों में कुल 473 बच्चों ने कृमिनाशक दवा का सेवन किया।
 
शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जाने वाले अभियानों में सहयोग करें। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी विद्यालयों में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार