ग्राम पंचायत हथिया में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

बस्ती जिले केविकास खंड बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हथिया में संचालित विकसित भारत जी राम जी कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केविकास खंड बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हथिया में संचालित विकसित भारत जी राम जी कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता किए जाने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है।
 
आरोप है कि ग्राम प्रधान माया देवी द्वारा विकास कार्यों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित अभिलेखों में कथित तौर पर लीपापोती की जा रही है और फर्जी अथवा संदिग्ध फाइलों पर हस्ताक्षर कराए जाने की बात सामने आ रही है।
 
वहीं, ग्राम पंचायत के सचिव विवेक कुमार और तकनीकी सहायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि दोनों जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से विकास कार्यों से संबंधित अभिलेखों को स्वीकृति दी जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
 
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कार्यों की मौके पर जांच की जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने आ सकती है। साथ ही मनरेगा से जुड़े कार्यों, मस्टर रोल, भुगतान, कार्यस्थल तथा संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है।
इस पूरे मामले में मनरेगा एपीओ एवं प्रभारी बीडीओ बहादुरपुर आलोक कुमार पंकज की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि दो ब्लॉकों का कार्यभार होने के कारण विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण और प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही है।
 
अब सवाल यह है कि ग्राम पंचायत हथिया में लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी और यदि जांच में अनियमितता सही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?
 
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से ग्राम पंचायत हथिया में संचालित विकास कार्यों की स्थलीय जांच कराने, अभिलेखों का सत्यापन कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें