समाज सेवी पीके तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर किया वृक्षारोपण
लोगों के बीच पहुंचकर वृक्षारोपण करने की अपील करते हैं जिससे पर्यावरण संरक्षण किया जा सके
शुकुलबाजार अमेठी- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि.द्वारा वृक्षारोपण महाभियान अनवरत जारी है और लक्ष्य एक हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य लेकर संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी.के तिवारी वृक्षारोपण महाभियान मे अग्रसर देखे जा रहे हैं उसी क्रम मे समाजसेवी पी.के.तिवारी ने शिक्षा क्षेत्र शुकुलबाजार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ खास पहुंचकर विद्यालय परिवार के साथ विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया वहीं शिक्षक जितेन्द्र कुमार तथा आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमेठी शिक्षामित्र के.के.मिश्रा ने संस्था द्वारा कराए जा रहे।
पुनीत कार्यों की सराहना की तत्पश्चात समाजसेवी पी.के.तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरे अचली पहुंचकर विद्यालय परिवार के साथ विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया वहीं इं.प्रधानाध्यापिका शाहिदा खान एवं सहायक अध्यापिका नीलम शर्मा ने संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी.के.तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं निस्वार्थ भावना से संस्था द्वारा कराए जा रहे पुनीत कार्यों को समाज के प्रति गौरवपूर्ण बताया बताते चलें कि समाजसेवी पी.के.तिवारी जुलाई,अगस्त एवं सितम्बर माह मे वृक्षारोपण महाभियान चलाते हैं और लोगों के बीच पहुंचकर वृक्षारोपण करने की अपील करते हैं जिससे पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news पर्यावरण संरक्षण environmental protection social work krishna jan kalyan seva sansthan सामाजिक सेवा शुकुल बाजार अमेठी Tree Plantation Drive कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान PK Tiwari Green Campaign Shukulpur Amethi News वृक्षारोपण महाभियान पीके तिवारी प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ खास पूरे अचली विद्यालय एक हजार पौधे अभियान स्कूल परिसर वृक्षारोपण अमेठी पर्यावरण अभियान


Comments