भगवान का घर गंदा,अपना घर साफ, हे मानव तेरा, ये कैसा इंसाफ-कुवर जी तिवारी
मंदिर प्रशासन कोई भी पवित्र मंदिर स्थल की साफ सफाई की जिम्मेदारी नही लेंना चाहता है।
नैनी, प्रयागराज- सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल द्वारा दारागंज स्थित - नागवासुकी मंदिर प्रयागराज में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया*। उन्होंने कहा कि आस्था के पवित्र स्थल मंदिर में चारों ओर गंदगी का अंबार देख मन बहुत दुःखी हुआ। आमजन मानस एवं सम्बंधित कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग होना चाहिए, जिससे मंदिरों में साफ़ सफाई बनी रहें। वरिष्ठ समाजसेविका सुनीता सोम मिश्रा ने नागवासुकी मंदिर में गंदगी के अंबार को देखकर कहा*, कि ना क्षेत्रिय पार्षद,ना नगरनिगम एवं ना मंदिर प्रशासन कोई भी पवित्र मंदिर स्थल की साफ सफाई की जिम्मेदारी नही लेंना चाहता है।
तो क्या प्रधानमंत्री जी के द्वारा की गई अपील "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत" का सपना बेबुनियाद एवं खोखला है। कम से कम शासन प्रशासन को आस्था के मंदिरों पर साफ सफाई हेतु संज्ञान लेना चाहिए। कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया,ऋषि दीक्षित, नवनीत मिश्रा,विकास मिश्रा, इंदु प्रकाश सिंह, शशिकांत पांडेय,नीरज पांडेय ,ओमप्रकाश श्रीवास्तव,धीरज राजवानी, सक्षम, शिवम चौरसिया, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात social service सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी प्रयागराज सामाजिक सेवा Clean India Mission स्वच्छता जागरूकता स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत Sanitation Campaign नागवासुकी मंदिर स्वच्छता अभियान दारागंज मंदिर सफाई प्रयागराज स्वच्छता अभियान मंदिर स्वच्छता धार्मिक स्थल सफाई गंदगी के खिलाफ अभियान अरैल प्रयागराज Temple Cleanliness Drive Religious Place Cleanliness


Comments