हनुमंत बिहार में रेस्टोरेंट में जमकर चली कुर्सियां

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। हनुमंत बिहार स्थित रेस्टोरेंट में दोस्त से मिलने गए युवक का दबंगों ने मोबाइल फोन छीन लिया, वापस मांगने पर दर्जन भर युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी विरोध किया तों आरोपियों ने कुर्सी व लोहे की राड से युवक की जम कर पिटाई की,,बीच बचाव करने आए दोस्त को भी नहीं बख्शा, मारपीट के दौरान ‌युवक के सिर पर गंभीर रूप से चोटे आई, पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,, आपको बताते चलें कि दीनदयाल पुरम तौधकपुर निवासी रोशन खरे ने बताया कि बुधवार देर रात 10,35 बजे हनुमंत बिहार स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाले दोस्त से मिलने गया था,
 
रेस्टोरेंट में बैठ कर सीरियल देख रहा था,पास की टेबल पर 10से 11 लोग बैठे थे,,जो आपस में गाली गलौज कर रहे थे उसी बीच एक युवक आया और मेरे हाथ से मोबाइल फोन खींच लिया,, शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया ,, जिसके बाद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते भाग गए, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पीड़ित ने फ़ुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ दुबे,सिम्पीपाडे, आदित्य,छोटू, प्रांशु,के रूप में हुई है, मामले में हनुमंत बिहार थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें