विधायक ने रुद्रपुर के वैभव वर्मा के हत्यारों पर कड़ी कार्यवाई के लिये मुख्यमंत्री से मिलकर किया मांग
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रुद्रपुर के वैभव वर्मा के हत्यारों के बारे में बातचीत करते शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने गोरखपुर जनपद के ग्राम रुद्रपुर, थाना खजनी निवासी स्वर्णकार समाज के हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हुई निर्मम हत्या के अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की।
हाटा के विधायक मोहन वर्मा, मृतक बच्चे के पिता हनुमान वर्मा व उनके दो भाई भृगुनाथ वर्मा व गौरीशंकर वर्मा के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक विनय वर्मा ने पत्र देकर बताया कि वैभव की हत्या उसके ही मोहल्ले के सर्वेश भट्ट उर्फ बिट्टू पुत्र हरिनारायण द्वारा फिरौती की नीयत से अपहरण करके कर दिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरा अभी फरार चल रहा है। दूसरे अभियुक्त की भी गिरफ्तारी जल्द से जल्द कराकर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। विधायक ने मांग किया कि अभियुक्त के अवैध धंधों, कारनामों और संपत्तियों की जांच कराकर ग्राम रुद्रपुर में बने अवैध मकान का ध्वस्तीकरण कराया जाए। विधायक ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि न्याय मिलेगा और दोषियों को उनके अपराध की कठोरतम सजा मिलेगी।
crime news yogi adityanath swatantra prabhat UP News uttar pradesh crime gorakhpur news Law and order kidnapping case police investigation Vinay Verma Chief Minister Meeting Child Murder Case **English SEO Tags (Comma Separated):** Siddharthnagar News Shohratgarh MLA Vaibhav Verma Ransom Murder Khajni Police Rudrapur Village Justice for Vaibhav Mohan Verma


Comments