दवा विक्रेताओं ने नवागत औषधि निरीक्षक का किया भव्य स्वागत

स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के पश्चात सभी सम्मानित दवा विक्रेता साथियों ने अपने अपने होलसेल ड्रग लाइसेंसों का सत्यापन करवाया और संगठन के पदाधिकारियों ने औषधि निरीक्षक  के इस अभियान में भरपूर सहयोग किया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर। 
 
स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के पश्चात सभी सम्मानित दवा विक्रेता साथियों ने अपने अपने होलसेल ड्रग लाइसेंसों का सत्यापन करवाया और संगठन के पदाधिकारियों ने औषधि निरीक्षक  के इस अभियान में भरपूर सहयोग किया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर महासचिव मुजीबुल्लाह ( मुजीब) ने कहा कि संगठन को मजबूती से बनाए रखने में ही सभी दवा व्यापारियों का हित है। कार्यक्रम को औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि  हर कदम पर दवा व्यापारियों को विभागीय सहयोग करते रहेंगे और सुझाव भी दिया कि लाइसेंस पर ही खरीद और बिक्री का कार्य करें ।
 
शासन के आदेशानुसार प्रदेश भर में थोक लाइसेंसों के सत्यापन  के कार्य किए जा रहे हैं सभी लोग अपने -अपने लाइसेंसों का सत्यापन जरूर करा लें। अन्यथा विभागीय नोटिस जाएगी और संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। इस मौके पर जिला महासचिव  मनोज कुमार जायसवाल, चंद्र शेखर पाण्डेय, उबैदुल्लाह खान महामंत्री, मुजीबुल्लाह ,मुजीब ( नगर महासचिव), जमाल अख्तर सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं दवा व्यापारियों की  उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें