मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा दिए आवश्यक निर्देश।

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

आने वाली 07 तारीख को जनपद में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर संचालित की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तहसील आलापुर के विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल गोविंद साहब का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

IMG-20260804-WA0977

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम का सफल एवं सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, मंच, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बिंदुवार निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य अपेक्षित समय में पूर्ण समन्वय के साथ संपन्न कराए जाएं।

संकट मोचन मंदिर का 26वां दो दिवसीय पूजन कार्यक्रम संपन्न। Read More संकट मोचन मंदिर का 26वां दो दिवसीय पूजन कार्यक्रम संपन्न।

IMG-20260804-WA0971
       जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर उसकी प्रगति की समीक्षा की जाए।
       इस दौरान अधिकारी द्वय ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

कोटेदार संघ के चुनाव में राजनरायण पाण्डेय बने ब्लॉक अध्यक्ष Read More कोटेदार संघ के चुनाव में राजनरायण पाण्डेय बने ब्लॉक अध्यक्ष

IMG-20260804-WA0950
       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड), अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी आलापुर, तहसीलदार आलापुर सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दुग्गल कॉलोनी के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किए  Read More दुग्गल कॉलोनी के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किए

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें