ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विभिन्न मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

मंगलवार दिनांक 04.08.2026 को थाना ओबरा के उ0नि0 रामसागर पटेल मय हमराह हे0का0 अशोक कुमार द्वारा क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम अपराध एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर शारदा मंदिर के पास से दबिश देकर धारा 138 NI Act के 03 अलग-अलग मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त संजय कुमार विश्वास पुत्र स्व0 सुशील कुमार विश्वास निवासी गैस गोदाम रोड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष (प्रोपराइटर- मैसर्स अपर्णा एंटरप्राइजेज) को गिरफ्तार किया गया।

सावन के प्रथम सोमवार पर डीएम एवं एसपी ने शिवबाबा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा Read More सावन के प्रथम सोमवार पर डीएम एवं एसपी ने शिवबाबा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन में आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया। अभियुक्त से संबंधित मुकदमों का विवरण:मु०नं० 2085/11 (जे०बी० सिंह बनाम संजय कुमार विश्वास) धारा: 138 NI Act (थाना रॉबर्ट्सगंज) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय CJSD / FTC

ए एस पी शुभम अग्रवाल  भदोही द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों (प्रसिद्ध शिव मंदिरों) का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया गया जायजा । Read More ए एस पी शुभम अग्रवाल  भदोही द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों (प्रसिद्ध शिव मंदिरों) का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया गया जायजा ।

सोनभद्र, मु०नं० 390/17 (दिलीप कुमार बनाम संजय कुमार विश्वास) धारा: 138 NI Act (थाना रॉबर्ट्सगंज) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय CJSD / FTC सोनभद्र, मु०नं० 8980/23 (अनिल राय बनाम अपर्णा एंटरप्राइजेज) धारा: 138 NI Act (थाना लंका, जनपद वाराणसी) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय ACJ-9 वाराणसी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामसागर पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, हे0का0 अशोक कुमार शामिल रहे।

श्रावण के प्रथम सोमवार को निकला भव्य जुलूस, वातावरण हुआ भक्तिमय Read More श्रावण के प्रथम सोमवार को निकला भव्य जुलूस, वातावरण हुआ भक्तिमय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें