दुग्गल कॉलोनी के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किए
नई दिल्ली दुग्गल कॉलोनी खानपुर में सावन के पावन मास में भगवान शिव के रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आध्यात्मिक आयोजन लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बना।
नई दिल्ली। दुग्गल कॉलोनी खानपुर में सावन के पावन मास में भगवान शिव के रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आध्यात्मिक आयोजन लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बना।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नारायण खन्ना ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन कराया, जिसमें हजारों की संख्या में गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किए। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी राम नारायण खन्ना द्वारा सावन मास के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था।
श्री खन्ना सभी धार्मिक अवसरों पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं,जिसमें भारी संख्या में भक्त जन उपस्थित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तथा अपनी भक्ति एवं श्रद्धा से कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने में अपने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हैं। श्री खन्ना ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि रुद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजन में हजारों लोगों ने उपस्थित होकर भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया।
swatantra prabhat delhi news BJP leader Religious Ceremony Devotional Program Hindu Festival Spiritual Event Community Gathering Shiva Devotees Sawan 2026 Temple Celebration Lord Shiva Rudrabhishek Sawan Festival **English SEO Tags (Comma Separated):** New Delhi News Duggal Colony Khanpur Shiv Puja Ram Narayan Khanna Bhole Shankar


Comments