उप निदेशक कृषि ने उर्वरक केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
शोहरतगढ़ क्षेत्र के उर्वरक के दुकानों की मंगलवार को उप निदेशक कृषि राजेश कुमार द्वारा औचक निरीक्षण कर दुकानदारों के अभिलेखों का गहनता से जांच किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ क्षेत्र के उर्वरक के दुकानों की मंगलवार को उप निदेशक कृषि राजेश कुमार द्वारा औचक निरीक्षण कर दुकानदारों के अभिलेखों का गहनता से जांच किया। दुकानदार को निर्देशित किया कि किसानों का फार्मर रजिस्ट्री,खतौनी, आधार देखकर पी ओ एस मशीन पर अंगूठा लगवाकर उचित मूल्य पर उर्वरक का वितरण करें।
उप निदेशक कृषि राजेश कुमार ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ शोहरतगढ क्षेत्र में पहुंच कर चिल्हिया में स्थित संजय ट्रेडिंग कंपनी,पल्टादेवी में स्थित चौधरी क़ृषि रक्षा सेवा केन्द्र,कृषि रक्षा सेवा केन्द्र भदाव और चोडार चौराहा पर स्थित अंशिका फर्टीलाइजर का औचक निरीक्षण किए।
औचक निरीक्षण में सभी खाद केन्द्रों पर उर्वरक वितरण/स्टाक रजिस्टर,पी ओ एस मशीन एवं गोदाम में रखें उर्वरकों का जांच किये तथा सभी उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किये की किसानों का फार्मर रजिस्ट्री,खतौनी, आधार देखकर पी ओ एस मशीन पर अंगूठा लगवाकर उचित मूल्य पर उर्वरक का वितरण करें।उप निदेशक कृषि राजेश कुमार ने विक्रेताओं से कहा कि किसानों से शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जायेंगी। औचक निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा अंशिका फर्टीलाइजर चोडार के वितरण रजिस्टर में अंकित किसानों के अभिलेखों का सघनता से जांच कर किसानों से फोन पर बात किया गया, जिसमें किसानों द्वारा संतोषजनक जबाब दिया गया। इस दौरान दुकान पर क्षेत्र के किसान संजय मिश्रा, राम औतार, ध्रुव कुमार, सुधाकर गिरी, अरुण उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat Agriculture Department Surprise inspection farmer registry Aadhaar verification Farmers welfare Agriculture News Fertilizer Distribution Agricultural Inputs Uttar Pradesh Agriculture Shohratgarh **English SEO Tags (Comma Separated):** Siddharthnagar News Rajesh Kumar Agriculture Fertilizer Inspection Fertilizer Dealers POS Machine Khasra Verification Fair Price Fertilizer Chilhia Chodar Chauraha


Comments