नैनी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का  किया भव्य स्वागत।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य का मंगलवार को जमुनापार क्षेत्र के कार्यक्रम में जाते समय नैनी के सब्जी मंडी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज,।
 
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य का मंगलवार को जमुनापार क्षेत्र के कार्यक्रम में जाते समय नैनी के सब्जी मंडी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा प्रयागराज महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह ने किया। इस अवसर पर सत्यम शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजन शुक्ला, टीनू अग्रवाल, पार्षद रणविजय (डब्बू) सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि मिश्रा, नैनी मंडल महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, दिनेश सिंह पटेल (मंडल उपाध्यक्ष), श्याम मिश्रा, कृष्णा केसरवानी, उमा धनपाल तथा गुडविल गैरेज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें