नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
एबीवीपी होशियारपुर ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की मांग
मांग को लेकर सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
होशियारपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), होशियारपुर ने पंजाब के राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सहायक आयुक्त, होशियारपुर को सौंपा। ज्ञापन में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए पेपर लीक की लगातार घटनाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, स्थायी शिक्षकों की भर्ती, छात्रवृत्तियों के समय पर वितरण, छात्रसंघ चुनावों की बहाली, शैक्षणिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा, नशामुक्त शैक्षणिक परिसर तथा रोजगारोन्मुख शिक्षा जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं।
इस अवसर पर एबीवीपी पंजाब के प्रदेश सह मंत्री अंकित कुंद्रा ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ा है और पंजाब की परीक्षा प्रणाली की खामियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के अनेक दावों के बावजूद विद्यार्थी आज भी असुरक्षित और निराश महसूस कर रहे हैं।
अंकित कुंद्रा ने कहा कि वर्ष 2022 में विजिलेंस ब्यूरो को भेजे गए पेपर लीक के मामले आज भी लंबित हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि वर्षों बीत जाने के बावजूद इन मामलों में ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि सभी लंबित मामलों की समयबद्ध जांच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, एनईपी-2020 के पूर्ण तंत्र क्रियान्वयन, स्थायी शिक्षकों की भर्ती, छात्रवृत्तियों के समय पर वितरण, छात्रसंघ चुनावों की बहाली, फीस नियंत्रण, करियर एवं प्लेसमेंट सेल तथा उद्योग-शिक्षा सहयोग को मजबूत करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और शिक्षा व्यवस्था में सार्थक सुधार होने तक अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
इस अवसर पर अंकित कुंद्रा (प्रदेश सह मंत्री, एबीवीपी पंजाब), रितेश शर्मा (नगर सह मंत्री, एबीवीपी होशियारपुर) तथा अभिषेक कुमार (इकाई सदस्य, एबीवीपी होशियारपुर) उपस्थित रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात teacher recruitment Student Welfare NEP 2020 छात्र हित paper leak issue होशियारपुर समाचार Student Union Elections Transparent Examination System एबीवीपी होशियारपुर ABVP Hoshiarpur पंजाब शिक्षा व्यवस्था Punjab Education System Scholarship Distribution Education Reforms Punjab Higher Education Punjab Employment Oriented Education Academic Infrastructure Drug Free Campus


Comments