नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, तीन संदिग्ध हिरासत में
मोहनलालगंज में वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; खुलासे के लिए कई टीमें सक्रिय ।
मोहनलालगंज, संवाददाता।
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाश एक युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर, उन्नाव निवासी विवेक शुक्ला, जो वर्तमान में भागूखेड़ा गांव में रह रहे हैं, ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार देर रात वह सड़क पर चलते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके कान से लगा वीवो वाई-28 मोबाइल फोन छीन लिया और तीनों फरार हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि वारदात के दौरान तीनों आरोपियों के चेहरे खुले थे। भागते समय आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक का नंबर UP 32 NC 7508 है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments