श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात ने आनंदेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण
आज दिनांक 29.07.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत आनंदेश्वर मंदिर (परमट), बनखण्डेश्वर मंदिर एवं जागेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
कानपुर। आज दिनांक 29.07.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत आनंदेश्वर मंदिर (परमट), बनखण्डेश्वर मंदिर एवं जागेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा मंदिरों के आसपास की यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गों का गहन अवलोकन किया गया व संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनी रहे ।
पुलिस उपायुक्त द्वारा पार्किंग व्यवस्था का भी विस्तृत जायजा लिया गया तथा उपलब्ध पार्किंग स्थलों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने, अवैध पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
swatantra prabhat kanpur news uttar pradesh news Uttar Pradesh Police News Kanpur Traffic Police traffic management kanpur public safety Kanpur DCP Traffic Ravindra Kumar Kanpur City Updates Shravan Month Traffic Plan Anandeshwar Temple Kanpur Bankhandeshwar Temple Jageshwar Temple Kanpur Temple Security Arrangements Parking Management Shravan Mela Preparations Kanpur Police Updates Devotee Safety Measures Traffic Inspection Kanpur Festival Traffic Advisory


Comments