जलभराव से तबाह कारोबार, व्यापारियों ने मांगी राहत राशि

नगर में हुई अतिवृष्टि से जलभराव के कारण हुए आर्थिक नुकसान को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन से राहत की मांग की है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बांसी (सिद्धार्थनगर) ।
 
नगर में हुई अतिवृष्टि से जलभराव के कारण हुए आर्थिक नुकसान को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन से राहत की मांग की है। आदर्श व्यापार मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित दुकानदारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
 
ज्ञापन में कहा गया कि 2 अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान कोतवाली रोड स्थित कई दुकानों और मकानों में पानी भर गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जलभराव के चलते कई लोगों की आजीविका भी प्रभावित हुई है।
 
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित दुकानों का शीघ्र सर्वे कराया जाए और शासन की राहत योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि व्यापारी अपने व्यवसाय को दोबारा सुचारु रूप से संचालित कर सकें।
 
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के साथ वेद प्रकाश अग्रहरि, डॉ. अनूप अग्रहरि, अजय गुप्ता, विजय वर्मा, विजेंद्र प्रताप सिंह, संजय अग्रहरी, राकेश अग्रहरी, विवेक जायसवाल, देवव्रत वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें