वैदिक गणित, नवाचार एवं करियर मार्गदर्शन सत्र का एचएमएस एकेडमी में हुआ सफल आयोजन
वैदिक गणित, नवाचार एवं करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन सोमवार को एच एम एस एकेडमी रुधौली में हुआ।
सिद्धार्थनगर। वैदिक गणित, नवाचार एवं करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन सोमवार को एच एम एस एकेडमी रुधौली में हुआ। डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार गणितज्ञ अनूप कुमार सिंह तथा फाउंडेशन के समन्वयक अंबिका यादव के विशेष प्रयासों से आयोजित यह सत्र विद्यार्थियों के लिए वैदिक मैथ्स विषय पर एक विशेष शैक्षिक एवं प्रेरणादायक रहा है। महान गणितज्ञ अनूप कुमार सिंह ने वैदिक गणित की सरल, त्वरित एवं प्रभावी गणना विधियों तथा विभिन्न ट्रिक्स को विद्यार्थियों ने समझ कर ज्ञानार्जन किये।
सत्र कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वैदिक गणित, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020), विकसित भारत–2047, नीति आयोग के नवाचार आधारित दृष्टिकोण तथा नेशनल चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस के उद्देश्यों से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, नवाचार, अनुसंधान तथा भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति प्रेरित करते हुए करियर काउंसलिंग भी प्रदान की गई।
मुख्य वक्ता गणितज्ञ अनूप कुमार सिंह ने वैदिक गणित की सरल, त्वरित एवं प्रभावी गणना विधियों तथा विभिन्न ट्रिक्स का प्रदर्शन करते हुए बताया कि कठिन से कठिन गणितीय प्रश्नों को भी कम समय में शुद्धता के साथ कैसे हल किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन विधियों का अभ्यास किया, जबकि शिक्षकों ने भी इन तकनीकों को सीखने में विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सत्र के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता आरजू द्विवेदी को प्रथम स्थान, सोनल पाल को दूसरा स्थान और अंश पाण्डेय को तृतीय स्थान हासिल हुआ। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन, गणितज्ञ अनूप कुमार सिंह तथा अंबिका यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन कराने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य रविंद्र सर, मनीष पांडे, नंदिनी द्विवेदी, सागर श्रीवास्तव, श्री प्रसून मिश्रा, करण सर, एच. पी. भट्ट तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
swatantra prabhat education news uttar pradesh news National Education Policy 2020 Innovation In Education School Education Career Counseling Student Development **English SEO Tags (Comma Separated):** Siddharthnagar News HMS Academy Rudhauli Vedic Mathematics Anoop Kumar Singh Day and Night Space Foundation STEM Education Science Congress Mathematics Workshop Quiz Competition Future Careers Scientific Thinking Ambika Yadav


Comments