स्कूटी स्टार्ट न होने पर युवक ने लगाई आग, पूरी तरह जलकर खाक
निगोहां कस्बे में मंगलवार देर रात एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी स्कूटी में आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास किए और मामले की जांच शुरू कर दी।
निगोहां, लखनऊ।

पुलिस के मुताबिक कस्बा निगोहां निवासी राजकुमार रावत ने पूछताछ में बताया कि उसकी स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसमें आग लगा दी। आग की वजह से स्कूटी पूरी तरह जल गई, जिससे उसका पंजीकरण नंबर भी स्पष्ट नहीं हो सका। युवक भी नशे की हालत में होने के कारण वाहन का नंबर नहीं बता सका।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में स्वयं द्वारा स्कूटी में आग लगाने का प्रतीत होता है। युवक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat lucknow news uttar pradesh crime news nigohan news UP Police Action police investigation UP Uttar Pradesh news today public safety news Lucknow Rural News Nigohan Police Nigohan Thana News Scooty Fire Incident Scooter Set on Fire Alcohol Intoxication Case Vehicle Fire Incident Rajkumar Rawat Nigohan Town News Burnt Scooter Case Late Night Incident Lucknow Lucknow Crime Update

Comments