चोरी का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, पिता घायल।

नैनी कोतवाली क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में चोरी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। देर रात घर में घुसे एक चोर ने पकड़े जाने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज।
 
नैनी कोतवाली क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में चोरी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। देर रात घर में घुसे एक चोर ने पकड़े जाने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
थाना नैनी में दर्ज एफआईआर के अनुसार, एलआईजी-295 एडीए कॉलोनी निवासी रौनक पाल पुत्र राकेश कुमार पाल ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे एक अज्ञात युवक उनके घर में घुस आया और घर में रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए।आहट मिलने पर रौनक के पिता राकेश कुमार पाल की नींद खुल गई।
 
इसके बाद पिता-पुत्र ने चोर का पीछा किया और फोर्ड स्कूल के पीछे जवाहर नगर क्षेत्र में उसे पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़े जाने पर चोर ने दोनों मोबाइल फोन वापस कर दिए, लेकिन इसी दौरान वह गाली-गलौज करने लगा और अचानक अपने पास मौजूद चाकू से हमला कर दिया।
 
हमले में रौनक पाल के गाल और दोनों हाथों में चोटें आईं, जबकि राकेश कुमार पाल के गले पर गंभीर वार हुआ। वारदात के बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर रौनक का एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। राकेश कुमार पाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 
 
उपचार के बाद 27 जुलाई को रौनक पाल ने नैनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें