फीचर्ड
राजनीति
भारत
आज के बच्चे, कल का भविष्य।" — एस. दुरई कुमार
नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक विद्यालय में नवनिर्मित नर्सरी कक्षा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
स्वतंत्र भारत संवाद दाता
कानपुर, ग्रामीण।
.
नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक विद्यालय में नवनिर्मित नर्सरी कक्षा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनयूपीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री एस. दुरई कुमार द्वारा नवनिर्मित नर्सरी कक्षा का उद्घाटन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) श्री प्रसून राय, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कौशिक भर, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
नवनिर्मित नर्सरी कक्षा को बालकों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अधिगम तथा आनंददायी शिक्षण वातावरण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह कक्षा बच्चों में सीखने की जिज्ञासा, सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें विद्यालयी वातावरण से सहज रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अपने उद्बोधन में श्री एस. दुरई कुमार ने कहा कि ,बच्चों को प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद विद्यालय पहुँचकर उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं नवाचारी प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की त्रैमासिक ई-पत्रिका 'एड्यूस्फियर' का भी लोकार्पण किया गया, जिसमें विगत तीन माह के दौरान आयोजित शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं प्रगति को आकर्षक रूप से संकलित किया गया है।
प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने परियोजना के सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ,नर्सरी कक्षा और 'एड्यूस्फियर' दोनों ही विद्यार्थियों के समग्र विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।
swatantra prabhat DAV NUPPL Public School Kanpur Rural News Early Childhood Education Creative Learning Environment quality education Student Achievement News School Infrastructure Nursery Classroom Inauguration Student Development Student Development Innovative Learning Innovative Learning S Durai Kumar S Durai Kumar Prasun Rai Prasun Rai Dr Ashutosh Mishra Dr Ashutosh Mishra Holistic Education EduSphere E Magazine Holistic Education Nursery Education Educational Innovation Nursery Education Kanpur Education News School Activities Kanpur Education News


Comments