ग्राम पंचायत परसपुरा में कोटेदार चयन को लेकर विवाद शुरू, उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी

कोटेदार चयन में ग्रामीणों ने बिना सूचना के प्रक्रिया पूरी करने का लगाया आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती- बस्ती जिले केविकास खण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसपुरा में दिनांक - 20-07-2026 को कोटेदार के चयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी ने की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामउगाह चौधरी, सचिव प्रिया सिंह, बीएमएम पीयूष चौधरी, बीएमएम उपेंद्र गुप्ता तथा पुलिस विभाग से दिनेश प्रताप एवं सौरभ वर्मा सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
 
बैठक में शासनादेश के अनुसार मतदाता सूची में मतदाता संख्या के 1/5 सदस्यों का होना आवश्यक होता है तब कोरम पूरा माना जाता है और चयन प्रक्रिया शुरू होती है लेकिन बैठक में मात्र 35 - 40 ग्रामीण उपस्थित थे फिर भी बैठक के दौरान दीपक स्वयं सहायता समूह से रजना देवी का कोटेदार पद हेतु चयन किया गया जिसको लेकर बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों पर सवाल खड़ा हो रहा है। आपको बता दें कि 23 जून 2026 को कोरम पूरा न होने के कारण कोटेदार चयन की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी थी। इसके बाद 06 जुलाई 2026 को तीन समूहों द्वारा आवेदन प्राप्त किए गए थे लेकिन उस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के कारण चयन प्रक्रिया एक बार फिर अधूरी रह गई थी।
 
ग्रामीणों ने बिना सूचना के प्रक्रिया पूरी करने का आरोप लगाया है । चयन प्रक्रिया को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना दिए ही पूरी प्रक्रिया संपन्न कर दी गई जो पूरी तरह गलत है । ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बैठक की जानकारी समय से नहीं दी गई थी जिसके कारण वे इसमें भाग नहीं ले सके । अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों को सूचना दी गई थी और उपस्थित सदस्यों की सहमति से ही रजना देवी का चयन किया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई है।
 
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और गलत तरीके से की गई कोटेदार की चयन प्रक्रिया को निरस्त करते हुए चयन प्रक्रिया की नई तिथि घोषित की जाएं ।  उक्त प्रकरण में सचिव प्रिया सिंह ने कहा कि एडीओ पंचायत समेत अन्य लोग मौजूद थे सबको ने कहा कि पहली बार कोरम पूरा नहीं हुआ था जिसके कारण चयन प्रक्रिया पूरी नही हुई थी इसीलिए अबकी बार कोरम न पूरा होने पर भी कोटेदार की चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है । अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में आगे क्या कार्यवाही होती है ?

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें