अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

 प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने मंगलवार को इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज।
 
 प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने मंगलवार को इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय पहल करते हुए अपने कार्यालय कक्ष से बाहर निकलकर सीधे आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से आमने-सामने संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भूमि एवं भवन संबंधी विवाद, मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण, संपत्ति से जुड़े प्रकरणों सहित विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न शिकायतें उपाध्यक्ष के समक्ष रखीं। ऋषि राज ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 
उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना प्रयागराज विकास प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
 
 
 
 
 
जनसुनवाई के दौरान प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने भी शिकायतों से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की। पीडीए की इस पहल से जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें