संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा, अपर जिलाधिकारी ने पम्पिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण।

संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
प्रयागराज। 
 
संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने शहर के विभिन्न पम्पिंग स्टेशनों एवं स्लुज गेटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
 
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बक्शी बांध स्लुज गेट, अल्लापुर पम्पिंग स्टेशन, मोरीगेट पम्पिंग स्टेशन, यमुना बैंक रोड बांध संख्या-02 स्लुज गेट तथा यमुना बैंक रोड गेट संख्या-09 पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर पम्पों की कार्यशीलता, जल निकासी की क्षमता तथा मशीनों के रखरखाव की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
 
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सहित सिंचाई, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को पम्पिंग स्टेशनों की वर्तमान स्थिति और बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी दी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें