झूंसी में 18.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

झूंसी थाना पुलिस  की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात  
 
प्रयागराज। 
 
झूंसी थाना पुलिस  की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 91 ग्राम स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 18 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की है। इसके अलावा स्मैक की बिक्री से प्राप्त 2,220 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
 
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झूंसी थाना पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने त्रिवेणीपुरम ग्राउंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान अमर सोनकर उर्फ बाबा (35 वर्ष) पुत्र दीपचन्द्र सोनकर, निवासी नारायण दास का पुरा, थाना झूंसी, प्रयागराज के रूप में हुई।
 
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 91 ग्राम स्मैक और 2,220 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना झूंसी में मु0अ0सं0 266/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह स्मैक की खेप कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें