मुसहा-बेलघाट मार्ग पर जलभराव व कीचड़ से राहगीर परेशान, मुख्यमंत्री से समाधान की मांग
बस्ती जिले के विकास खंड गौर के अंतर्गत मुसहा-बेलघाट मार्ग पर जलभराव और सड़क पर फैली कीचड़ के कारण आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड गौर के अंतर्गत मुसहा-बेलघाट मार्ग पर जलभराव और सड़क पर फैली कीचड़ के कारण आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को प्रतिदिन आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
राहगीरों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कराकर जलभराव की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
swatantra prabhat basti news uttar pradesh news cm yogi adityanath Uttar Pradesh development Basti district Waterlogging Issue traffic disruption civic issues India Public Grievance Rural Infrastructure Rainwater Logging Road Maintenance School Children Safety Road Safety Concern Musaha Belghat Road Gaur Block Basti Poor Drainage System Muddy Road Problem Local Residents Demand


Comments