मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक 

बस्ती जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
बैठक में  विद्युत के जर्जर तार, सड़क, जल निकासी, शहर मे जाम, तथा अन्य विभागीय मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्यमियों ने कई प्रकरणों के लंबित होने की जानकारी देते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी उद्यमी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि औद्योगिक विकास जनपद की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। बैठक में उद्यमियों ने अवगत कराया कि मेडिकल बेस्ट मटेरियल निर्धारित स्थान पर डिस्पोज नहीं किया जाता है जिसका संज्ञान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लिया गया। उन्होने ईओ नगरपालिका को जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र प्रेषित कर यह सुनिश्चित किया जाय कि शहर के अस्पतालो द्वारा निर्धारित स्थान पर ही मेडिकल वेस्ट मैटेरियल को डिस्पोज किया जाय।  
       बैठक में निवेशमित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेन्द्र यादव, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार सिंह, एनएचआई के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग से संबंधित अधिकारीगण, अध्यक्ष चेम्बर्स आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज अशोक कुमार सिंह, महासचिव चेम्बर्स आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज हरीश चन्द्र शुक्ला, उद्योग व्यापार मण्डल के जगदीश अग्रहरि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें