14 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत

मृतक कृष्णा तिवारी स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा चार का छात्र था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बिसवां/ सीतापुर नगर के मोहल्ला अमर नगर निवासी 14 वर्षीय कृष्णा तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर पर कृष्णा के पैर में विषैले सर्प ने डस लिया। उसने इस घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं दी। करीब तीन घंटे बाद जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तब उसने परिजनों को सर्पदंश की जानकारी दी।
 
परिजन तत्काल उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां रेफर कर दिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद परिजन उसे महमूदाबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णा तिवारी स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा चार का छात्र था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें